देश-विदेश के प्रतिभागियों के स्वागत को तैयार प्रदेश, निवेश को परफॉर्मेंस में बदल रही राज्य सरकार – कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
जयपुर।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे प्रदेश के कारीगरों और उद्योग से जुड़े हितधारकों को नवीनतम तकनीक, वैश्विक ट्रेंड्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
शुक्रवार को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कर्नल राठौड़ ने बताया कि रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का एक सशक्त अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा। वर्ष 2000 में शुरू हुए इंडिया स्टोनमार्ट का यह 13वां संस्करण अब तक का सबसे भव्य होगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आयोजन में चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित कई देशों के प्रदर्शक हिस्सा लेंगे।
ओडीओपी पवेलियन रहेगा खास आकर्षण
कर्नल राठौड़ ने बताया कि आयोजन में एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत चयनित पत्थर उत्पादों के प्रदर्शन के लिए विशेष पवेलियन बनाया जाएगा। इससे राजस्थान के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
स्पष्ट नेतृत्व और नीतियों से मिली नई दिशा
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्पष्ट नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण राजस्थान निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनकर उभरा है। पिछले दो वर्षों में निवेश प्रोत्साहन हेतु कई नई नीतियां लागू की गई हैं। राइजिंग राजस्थान के तहत हुए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।
रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस
कर्नल राठौड़ ने बताया कि बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
राजकीय क्षेत्र में एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति
1.54 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर
निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए निवेश समझौतों को धरातल पर उतारा जा रहा है
इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू की गई है, जिसके तहत 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। इस योजना से एक लाख युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रूडा की प्रबंध निदेशक श्रीमती मनीषा अरोड़ा, स्टोनमार्ट संयोजक श्री नटवर अजमेरा, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सह महामंत्री श्री नरेश पारीक, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश गौतम, सीडोस के सीईओ श्री मुकुल रस्तोगी, चेयरमैन श्री दीपक अजमेरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख जानकारियां
आयोजन स्थल: जेईसीसी, जयपुर
तिथि: 5 से 8 फरवरी 2026
प्रदर्शनी क्षेत्र: 25,000 वर्ग मीटर से अधिक
कुल स्टॉल: 539
प्रदर्शन: स्टोन, मशीनरी और वैल्यू-एडेड उत्पाद
अंतरराष्ट्रीय सहभागिता: 20 से अधिक देशों से विज़िटर्स, खरीदार, आर्किटेक्ट्स और डेवलपर्स
विशेष आयोजन:
जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल
ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम
नीति संवाद सत्र
छात्रों और युवा प्रतिभाओं के लिए डिजाइन व नवाचार प्रतियोगिताएं
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 राजस्थान के पत्थर उद्योग के लिए न सिर्फ व्यापारिक अवसरों का मंच बनेगा, बल्कि राज्य की निवेश क्षमता और औद्योगिक विकास को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित






