Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में PWD ठेकेदार से 2 लाख की रंगदारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा। शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के एक ठेकेदार को धमकाकर दो लाख रुपये से अधिक की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुमानपुरा थाना प्रभारी महेश कारवाल ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर 27 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। मामले में भीमसिंह कुंतल, रुपनारायण गुर्जर और तेजपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पीड़ित ठेकेदार ने शिकायत में बताया कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी करता है। सितंबर 2025 में महिला आईटीआई, संजय नगर (कोटा) में मेंटिनेंस कार्य का टेंडर उसकी फर्म के नाम से स्वीकृत हुआ था। इसके बाद कुछ दिन बाद भीमसिंह नामक व्यक्ति उससे मिला और कथित तौर पर कहा कि क्षेत्र में सभी टेंडर “कमीशन काटकर” दिलवाए जाते हैं, जिसमें गैंगस्टर शिवराज सिंह का भी हिस्सा तय होता है।

आरोप है कि ठेकेदार से टेंडर राशि का 10 प्रतिशत यानी 2 लाख 80 हजार रुपये देने की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर काम नहीं करने देने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोपियों ने यह भी दावा किया कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर कैमरे लगे हैं और ठेकेदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर शिवराज सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि रंगदारी नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles