Sunday, July 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डीजीपी के. रामचंद्र राव सस्पेंड, वीडियो वायरल होने से सियासी भूचाल”

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के. रामचंद्र राव इन दिनों गंभीर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में डीजीपी पर अलग-अलग महिलाओं के साथ अशोभनीय और अनैतिक हरकतें करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजीपी के. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ शब्दों में कहा है कि “कोई भी अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो डीजीपी कार्यालय के अंदर के हैं, जिनमें के. रामचंद्र राव अपनी वर्दी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में वह महिला को लिप-लॉक किस करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है।

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सामने आया कि के. रामचंद्र राव, जेल में बंद अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। इस कड़ी ने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल बना दिया है।

हालांकि, सेक्स स्कैंडल के आरोपों पर डीजीपी के. रामचंद्र राव ने खुद को निर्दोष बताते हुए सभी वीडियो को फर्जी और साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है और वीडियो लीक करने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पूरे राज्य की निगाहें इस हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई से इस मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles