Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बसंत पंचमी पर कोटा में राठौर तेली समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

रामावतार राठौर

कोटा।राठौर तेली समाज द्वारा सामाजिक समरसता और सामूहिक विवाह की परंपरा को सशक्त करने के उद्देश्य से द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन बसंत पंचमी, 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा। यह आयोजन खड़े गणेश जी मंदिर के पीछे स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में होगा। सम्मेलन का आयोजन राठौर सोशल ग्रुप समिति, कोटा संभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल राठौर करेंगे। वर-वधु को 23 जनवरी को प्रातः 6:00 बजे सम्मेलन स्थल पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी गणमान्यजनों से समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।

सम्मेलन को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति द्वारा कोटा संभाग भर में समाज के परिवारों से संपर्क कर आमंत्रण दिया जा रहा है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के संरक्षक मुकेश राठौर, रमेश राठौर एवं नवनीत राठौर हैं।

समिति अध्यक्ष अनिल इंदौरा, कोषाध्यक्ष सक्षम साहू एवं महामंत्री चेतन राठौर हैं।

कोर कमेटी एवं मंडल सदस्यों में महावीर जी राठौर (डीसीएम), लक्ष्मण जी राठौर (रामचंद्रपुरा छावनी), चंद्रशेखर साहू (श्रीनाथपुरम), संजय राठौर, हितेंद्र राठौर, ओम जी साहू, महेश राठौर (बूरनखेड़ी) सहित वरिष्ठ संरक्षक मंडल, पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी शामिल हैं।

कार्यक्रम रूपरेखा:

गणेश स्थापना: प्रातः 8:00 बजे

निकासी/तोरण: प्रातः 10:00 बजे

अतिथि एवं भामाशाह सम्मान: प्रातः 11:00 बजे

मंडप एवं पानीग्रहण संस्कार: दोपहर 2:00 बजे

वर्णमाला में आशीर्वाद समारोह: दोपहर 3:00 बजे

समापन एवं भव्य आतिशबाजी: सायं 5:00 बजे

सम्मेलन में स्वागत, भोजन, भंडार, जल, सुरक्षा, चिकित्सा, लाइट-साउंड, पूछताछ सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। आयोजन समिति एवं सलाहकार मंडल के विशेष सहयोग से यह सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता और परंपरा का प्रतीक बनेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles