Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की नियमित जनसुनवाई 22 जनवरी को, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

 

 

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से दिनांक 22 जनवरी , गुरुवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई प्राधिकरण के मंथन सभागार में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगी।

प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे गुरुवार को नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की भूमि आवंटन, नामांतरण, नगरीय कर, भवन निर्माण स्वीकृति, मूलभूत सुविधाओं, अतिक्रमण सहित अन्य जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

कोटा विकास प्राधिकरण ने समस्त आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, जिससे उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles