झालावाड़।मास्टर्स वेट लिफ्टिंग संघ झालावाड़ के तत्वावधान में मास्टर्स वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 24 जनवरी को गोल्डन जिम, झालावाड़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है।
संघ की सचिव मनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को 13 व 14 फरवरी को टोंक (राजस्थान) में आयोजित होने वाली स्टेट मास्टर्स वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सचिव व वर्ल्ड चैंपियन बलराज सिंह के निर्देशन में किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक योग्य खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करने की अपील की है।






