Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कवि स्व.प्रेम जी प्रेम का 83 वां जन्मोत्सव मनाया

मायड़ भासा का लखेरा,कन्हैया लाल सेठिया जांण ।

हाडौती मं सूर्यमल मिसण,अर प्रेम जी प्रेम प्राण ।।

कोटा/ प्रेम जी प्रेम स्मृति साहित्य संस्थान द्वारा ग्राम घघटना में दिनांक 20 जनवरी को सुविख्यात कवि स्व. प्रेम जी प्रेम का 83 वां जन्मोत्सव समारोह भामाशाह राजेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के लोकप्रीय नेता पंकज मेहता रहे । विशिष्ट अतिथि – मानसगांव पंचायत सरपंच नरेश मेघवाल, बंटी मेघवाल एवं धर्मेन्द्र मीणा रहे ।

पंकज मेहता ने प्रेम जी प्रेम के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेम जी प्रेम बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे ,वे हमेशा सब को साथ लेकर चलने वाले कवि थे । कोटा में हाडोती उत्सव के आयोजन में प्रेम जी प्रेम का पूर्ण रूप से समर्पण और तन मन धन से पूर्ण रूप से सहयोग रहा । उन्होंने हाडोती संभाग के कई कवियों एवं लोक कलाकारों को मंच दिये और स्थापित किया। आज उनके साहित्य समर्पण के कारण उन्हें याद किया जाता है ।

इस अवसर पर विराट राजस्थानी कवि सम्मेलन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ आयोजित हुआ। जिसमें रामविलास रखवाला ने सरस्वती वंदना पढ़कर कवि सम्मेलन का प्रारंभ किया । कवि गोरस प्रचंड ने श्रोताओं को खूब हंसाया तो रामकरण प्रभाती ने श्रृंगार के मीठे गीतों से तालियां बटोरी ।प्रो.कृष्णबिहारी भारतीय,सुरेश पंडित, सुरेश वैष्णव, घांसी लाल पंकज एवं चौथमल प्रजापति ने काव्य पाठ किया । समारोह के अन्त में सरपंच नरेश मेघवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर स्व. प्रेम जी प्रेम स्मृति साहित्य संस्थान के संस्थापक डा.अमर सिंह ने भी आभार व्यक्त करते हुये , अगामी 02 मई  को ग्राम घटाना में साहित्य सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की गई । जिसमें साहित्यकारों का सम्मान किया जावेगा । कवि सम्मेलन का कुशल संचालन रामविलास रखवाला ने किया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles