Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, ऑटो ड्राइवर यूनियन व कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

-रिजवान खान

कोटा।कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ऑटो ड्राइवर यूनियन हाड़ौती संभाग के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं देकर जन्मदिन की बधाइयां प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में ऑटो ड्राइवर यूनियन हाड़ौती संभागीय अध्यक्ष मुराद पठान, जिला अध्यक्ष भगवान सिंह, सचिव मुकेश प्रजापति, उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आबिद कागजी तथा बूंदी से आईं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की अप्सरा अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सभी उपस्थित नेताओं ने डॉ. जफर मोहम्मद के सामाजिक, राजनीतिक और जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जफर मोहम्मद सदैव आमजन, युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

डॉ. जफर मोहम्मद ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को जारी रखेंगे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles