Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज कोटा में संगोष्ठी, स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिला मार्गदर्शन

राष्ट्रीय युवा दिवस को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज कोटा में नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज कोटा की प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ संगीता सक्सेना जी रही, उन्होंने अपने सम्बोधन में स्वामी जी के जीवन को आत्मसात करने की प्रेरणा दी तथा युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा भरने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता श्री नरेन्द्र जी कंसूरिया, चितौड़ सह प्रांत कार्यवाह रहे, उन्होंने भारत भूमि को वीर सपूतों की व आद्यात्मिक चेतना की भूमि बताई और स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया की सुभाष चंद्र बोस जैसे वीर सपूतों के भी आदर्श स्वामी विवेकानंद रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव कुमार शर्मा ‘लहरी’ने किया। कार्यक्रम में आदरणीय डॉ गुलाब कंवर, डॉ प्रतिमा जायसवाल, डॉ दीपिका मित्तल, डॉ नीलेश जैन, डॉ बी एल पाटीदार, डॉ आशुतोष शर्मा, डॉ शिव राठौर डॉ वंदना पाठक व अन्य फेकल्टी मेम्बर, स्टाफ तथा रेजिडेंट चिकित्सक,मेडिकल एवं नर्सिंग छात्र छात्राये उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे डॉ रामस्वरूप जी मालव अध्यक्ष nmo चित्तौड़ प्रान्त ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles