कोटा / कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त एक प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाया गया।
प्राप्त शिकायत के अनुसार अम्बेडकर कॉलोनी में भूखंड संख्या 41 के समीप स्थित भू-पट्टी पर अतिक्रमण किया गया था। जनसुनवाई में प्रकरण प्राप्त होते ही सचिव मुकेश चौधरी द्वारा तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए।
निर्देशों की अनुपालना में तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज उक्त भू-पट्टी से अतिक्रमण हटाया गया तथा भूखंड को नीलामी हेतु सुरक्षित किया गया। उक्त भूखंड को शीघ्र ही नीलाम किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान कानूगो हरीश गुप्ता, मुरलीधर पारेता, हरीश प्रजापति, पटवारी रामनिवास एवं कनिष्ठ अभियंता अर्पिता जैन उपस्थित रहे।






