कोटा/फ्रेंड्स महिला क्लब, बारां द्वारा रविवार को बारां में गरिमामय वातावरण में अंतरराष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड–2026 के अंतर्गत आयोजित पंचम सम्मान समारोह में समाज में सकारात्मक योगदान, लेखन, पत्रकारिता, जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के अंतर्गत एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया के पूर्व प्रदेश सचिव भारत सिंह चौहान को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में कोटा विकास प्राधिकरण के रेवेन्यू एडवाइजर, तथा प्रेरणादायी पुस्तक ‘विचारों की उड़ान’ के लेखक एवं संपादक परमानन्द गोयल को भी फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा उनके रचनात्मक लेखन, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर योगदान हेतु सम्मानित किए जाने का उद्बोधन किया गया।






