Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: कोटा में नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

कोटा। कोटा के नयापुरा स्थित कलेक्ट्रेट चौराहे पर आज महिलाओं के सम्मान से जुड़ी एक गंभीर घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हाल ही में सामने आई एक महिला का पर्दा हटाने की घटना के विरोध में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने नीतीश कुमार का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया।

यह विरोध प्रदर्शन समाज सेविका एवं कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता अपसरा अंसारी के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया गया। अपसरा अंसारी ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपमानजनक कृत्य किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जा सकते और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन में कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आंदोलन को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर आंच आई तो समाज चुप नहीं बैठेगा और लोकतांत्रिक तरीके से हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

इसके अलावा प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शालिनी गौतम,ऑटो यूनियन अध्यक्ष मुराद पठान,असलम बेग,सेवादल अध्यक्ष हमीद गोड,महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी इस प्रदर्शन की विशेष पहचान रही। जायदाबसी, शबनम अंसारी, शगुफ्ता पठान, परवीन खान, मोबिना, सलिना सेरी सहित कई कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ विरोध दर्ज कराया और नारेबाजी कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस तरह की घटनाओं पर राजनीतिक संरक्षण खत्म हो और दोषियों के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन संदेश स्पष्ट था—नारी सम्मान के मुद्दे पर समाज एकजुट है और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles