उज्जैन /कौशिक गायत्री आश्रम मुरलीपुरा में पंडित एवं आचार्य विकास रावल जी के मार्गदर्शन में एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देहदानी-नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान के अध्यक्ष श्री अरुण भार्गव ने बताया कि उज्जैन आगमन के दौरान यह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य श्री यज्ञ दत्त हाडा जी के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि उज्जैन नगर की ननिहाल से जुड़ी स्वर्गीय अमिता भार्गव की स्मृति में वेद पाठशाला में पढ़ने वाले बटुकों को भोजन सामग्री का सहयोग दिया गया। इस सेवा का उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ आवश्यक सहयोग प्रदान करना रहा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री आकाश भार्गव भी उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय अमिता भार्गव को श्रद्धांजलि अर्पित की।






