Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान शिक्षक महासंघ करेगा पंच परिवर्तनों पर काम

कोटा/राजस्थान शिक्षक महासंघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपरपज गुमानपुरा कोटा में आयोजित हुआ। प्रदेश कोर कमेटी सदस्य रमीज़ राजा ने बताया कि सर्वप्रथम अधिवेशन सत्र का उद्धघाटन प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा व प्रदेश व जिला कार्यरिणी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजेश बिरला चैयरमेन कोटा नागरिक सहकारी बैंक, अति विशिष्ट अतिथि पंकज मेहता वरिष्ठ नेता भाजपा,विशिष्ट अतिथि अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी भाजपा और चन्द्र प्रकाश महावर रामपुरा मण्डल अध्यक्ष भाजपा,द्वारा विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजेश बिरला ने सम्मेलन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ट व उत्तरदायित्व व्यक्ति होता हैं जो राष्ट्र व समाज के निर्माण में भावी भूमिका निभाता हैं। अति विशिष्ट अतिथि पंकज मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ द्वारा शिक्षक हितों में जो मांगे रखी गई उन्हें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अनिल तिवारी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता,कुटुम्ब प्रबोध,नागरिक कर्तव्य स्वदेशी उपयोग व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इसके उपरांत शिक्षकों की निम्न मांगो को प्रस्तुत किया।

1. विभागीय पदोन्नति प्रति वर्ष की जाए। पदोन्नति में विलंब होने से शिक्षकों को अग्रिम पदोन्नति की वरीयता में अत्यधिक नुकसान भुगतना पड़ता हैं। निरंतरता व समय से होने वाली पदोन्नति शिक्षको के लिए लाभप्रद रहेंगी।

2. स्थानांतरण के लिए पॉलिसी का निर्माण कर शिक्षकों का शीघ्र स्थानांतरण किया जावें।

3. शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से अविलम्ब मुक्त किया जावें। गैर शैक्षिक कार्यों के लिए सरकार द्वारा संविदा या अन्य भर्ती की जावें, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित नही हो।

4. पुरानी पेंशन यथावत रखी जावें तथा 2004 से 2022 तक एनपीएस कटौती जीपीएफ खातों में जमा की जावें।

5. ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को ग्रामीण भत्ता दिया जावें।

6. प्रतियोगिता परीक्षाएं शिविरा केलेंडर के अनुसार आयोजित की जावें तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश,मध्यावधि अवकाश, शीतकालीन अवकाश में किसी भी परीक्षा का आयोजन नही किया जावें।

7. शिक्षकों को अवकाश दिवसों में विभिन्न परीक्षाओं में कार्य करने के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश तथा मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक पहुँचने का यात्रा भत्ता प्रदान किया जावें।

8. अनुकम्पा नियुक्ति में शिक्षक पद की योग्यता रखने वाले लाभार्थी को एलडीसी या चतुर्थ श्रेणी नही बनाकर न्यूनतम तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाए।

9. डीपीसी के 50 प्रतिशत पद विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरें जाये।

अधिवेशन में राजस्थान राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, शिक्षक महासंघ के कार्यालय प्रभारी हनुमान प्रसाद मेघवाल, उदयवीर सिंह कुशवाह,कोषाध्यक्ष रोहित प्रजापति, प्रदेश सचिव रूपेश गुप्ता, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य रमीज़ राजा,जिला संयोजक रामेश्वर मेघवाल, अनिल शर्मा जिला अध्यक्ष, अन्तिम जायसवाल जिला मंत्री, मुकेश आज़ाद जिला महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमावत, रईसुद्दीन खान,नरेंद्र पहाड़िया उपाध्यक्ष, अशोक मेहरा,एजाज खान संयुक्त मंत्री,लोकेश शाक्यवाल, यूसुफ पठान, श्यामसुंदर गुप्ता संगठन मंत्री, हेमंत शर्मा कोषाध्यक्ष,हेमराज मेरोठा सभाध्यक्ष,ज्योति रजोरा,मधु वासवानी,विनीती चौरसिया जिला महिला मंत्री,मनीषा गुप्ता महिला संयुक्त मंत्री,पृथ्वी सुमन शिक्षा परिवार बहुउद्देशीय सहकारी सभा लिमिटेड कोटा,देवेंद्र वर्मा,राजेन्द्र मालव,राजेन्द्र मीना,जितेंद्र मेघवाल,व हजारों शिक्षक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित रहें। शैक्षिक अधिवेशन का मंच संचालन नीता डांगी व लोकेश शाक्यवाल ने किया,कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles