कोटा।न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आगामी 5 जनवरी 2026 को अग्रवाल सेवा सदन विज्ञान नगर कोटा में आयोजित होने वाले अष्टम हाडोती गौरव सम्मान 2026 के अंतर्गत निशुल्क आवेदन की अंतिम तिथि आज 20 दिसंबर को है। इसके लिए अतिथियों को आमंत्रण देने का का कार्य सतत रूप से जारी है।
हाडोती गौरव सम्मान के संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल ने बताया कि निशुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, खेल एवं अन्य मान्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं से आग्रह किया कि वे शनिवार को अपना निशुल्क आवेदन अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया जा सके।
कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल, कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा कमल, संरक्षक परमानंद गोयल एवं पंकज बागड़ी के नेतृत्व में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण सौंपा। है।
न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा एवं महिला संयोजक प्रतीक्षा पारीक ने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं आगे आकर आवेदन करें, जिससे हाडोती गौरव सम्मान में महिला प्रतिभाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर इंजीनियर पुष्पकांत ने बताया कि जिलेवार आवेदन की व्यवस्था की गई है ,कोटा जिला में कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल, संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा एवं महिला संयोजक प्रतीक्षा पारीक,बारां जिला संयोजक राजीव अग्रवाल,झालावाड़ जिला संयोजक ईश्वर शर्मा,बूंदी जिला संयोजक भरत शर्मा को अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।सभी जिलों की प्रतिभाएं 20 दिसंबर तक निशुल्क आवेदन पत्र संबंधित संयोजकों के पास जमा कर सकती हैं।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी हर्षित शर्मा कमल ने बताया कि आयोजन के संदर्भ में तैयारी अंतिम दौर में है। अतिथियों के आमंत्रण देने का कार्य किया जा रहा है वही 25 दिसंबर तक हाडोती गौरव से सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के नाम घोषित कर दिए जाएंगे






