Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नसियां जी दादाबाड़ी कोटा की नई प्रबंध कार्यकारिणी घोषित, परम पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से हुआ गठन

कोटा।श्री आदिनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, नसियां जी दादाबाड़ी कोटा की नवीन प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा आज परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर जैन समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा।

संस्था के परम संरक्षक राजेन्द्र हरसौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से नई समिति का निर्वाचन किया गया है, जिसमें अनुभवी एवं समर्पित समाजसेवियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

घोषित प्रबंध कार्यकारिणी इस प्रकार है—निदेशक: हुकम जैन काका अध्यक्ष: जम्बू जैन सर्राफ,उपाध्यक्ष: धर्मचंद जैन धनोप्या, सुमित जैन सेंकी,महामंत्री: महेंद्र कासलीवाल,प्रशासनिक मंत्री: पारस जैन दोराया, अर्चना जैन सर्राफ,सह मंत्री: अशोक जैन (खादी वाले), डॉ. मनोज बगड़ा, जयदीप अनोपड़ा कोषाध्यक्ष: मनीष जैन मोहिवाल,सह कोषाध्यक्ष: महावीर बगड़ा,निर्माण मंत्री: राजकुमार बाबरिया, सुनील जैन मडिया,भंडारी: जयंत जैन मोहिवाल, जिनेन्द्र सबदरा, महावीर मित्तल,विधि सलाहकार: हुकम जैन (एडवोकेट),अभिषेक कमेटी संयोजक: अनुराग जैन टोंग्या, संजय दुगेरिया

कार्यकारिणी सदस्य

राजेंद्र जैन गुड़ वाले, जयप्रकाश सबदरा, अर्पित जैन हरसौरा, अभिषेक गादिया, संदीप जैन गंगवाल, अंकित सेठिया आरोली, धनराज जैन जेठानीवाल, चितरंजन पोरवाल, नरेश ठग आवा वाले, मनीष जैन नगेदा, अंकित डूंगरवाल, दीपक हरसौरा (सोनू), सन्नी जैन बगड़ा, कपिल जैन सोगानी, विकास ठग, डॉ. संतोष जैन, मधु शाह, आशा श्रीमाल, छाया हरसौरा, कविता दुगेरिया, सुनीता नगेदा, इंद्रा बरमुंडा, प्रिया अग्रवाल, सुनीता जैन सबदरा, प्रीति लुहाड़िया, प्रतिज्ञा (पिंकी) ठाई, सरिता ठग एवं प्रीति मोहिवाल।

विकास के लिए समर्पित रहेगी नई समिति

मंदिर समिति के निदेशक हुकम जैन काका ने कहा कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदैव अतिशय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेगी और आने वाले समय में क्षेत्र को नए आयाम देने हेतु सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

वहीं अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने कहा कि सभी निर्वाचित सदस्य अपने सुझावों, सेवाभाव और समर्पण से मंदिर एवं क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सभी सदस्यों ने शपथ पत्र भरकर मंदिर समिति के विधान के प्रति अपनी सहमति एवं परम पूज्य गुरुदेव श्री सुधासागर जी महाराज के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त की।

सम्मान एवं आभार

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनीष जैन मोहिवाल ने सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री महेंद्र कासलीवाल ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी से जैन समाज को क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की अपेक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles