Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाडौती गौरव सम्मान–2026:ऊर्जा मंत्री के करकमलों से होगा उन्नत किसानों व श्रेष्ठ उद्यमियों का सम्मान

कोटा। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आगामी 5 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले अष्टम हाडोती गौरव सम्मान–2026 में इस वर्ष हाडोती संभाग के उन्नत किसानों एवं सर्वश्रेष्ठ उद्यमियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर के करकमलों से प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल एवं संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा ने बताया कि कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों के किसानों और उद्यमियों का हाडोती के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हाडोती की उन्नत कृषि पद्धतियाँ, नवाचार आधारित खेती तथा यहां के उद्यमियों की कार्यशैली आज न केवल राजस्थान बल्कि देश-विदेश तक अपनी पहचान बना चुकी है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष हाडोती गौरव सम्मान में किसानों और उद्यमियों को विशेष सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

समाजसेवी एवं युवा उद्यमी प्रतीक गोयल एवं लोकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर से भेंट कर उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर हाडोती संभाग के उन्नत किसानों एवं युवा उद्यमियों को सम्मानित करने का आमंत्रण दिया, जिसे मंत्री महोदय ने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक परमानंद गोयल, होलसेल व्यापार संघ के संभागीय अध्यक्ष पंकज बागड़ी, स्पर्धा सिविल सर्विसेज अकैडमी के संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा, कमल राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी हर्षित शर्मा, कमल सहित आयोजन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजन समिति की अध्यक्ष अंजू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाडोती गौरव सम्मान–2026 का भव्य आयोजन 5 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे, अग्रवाल सेवा सदन, विज्ञान नगर, कोटा में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह समारोह हाडोती की प्रतिभाओं, परिश्रमी किसानों और नवाचारशील उद्यमियों के सम्मान के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, उद्यमियों तथा किसानों की सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles