Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहरी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: कोटा में आज से ‘शहरी समस्या समाधान शिविर’ की शुरुआत, 8 वार्डों में एक साथ आयोजन

कोटा। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आमजन की शहरी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शहरी समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ आज मंगलवार, 16 दिसम्बर से किया जा रहा है। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार अब ये शिविर 16 से 24 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 8 वार्डों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।

सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक रहेंगे शिविर

नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि सभी शिविर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को नगर निगम, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन कार्यों का होगा मौके पर समाधान

आयुक्त मेहरा के अनुसार, शिविरों में पूर्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 एवं शहरी सेवा अनुवर्ती शिविर 2025 के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। प्रमुख सेवाओं में शामिल हैं—

साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर एवं नई लाइट लगाना

टूटे फेरोकवर व क्रॉस की मरम्मत

ब्लैक स्पॉट सुधार, पेच वर्क,सार्वजनिक पार्क व शौचालयों की सफाई एवं मरम्मत,सीवरेज कनेक्शन एवं रिपेयर,

कार्यालयों में लंबित पत्रावलियों का निस्तारण

इसके अलावा विभिन्न प्रशासनिक एवं नागरिक सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिनमें—स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती 69A एवं कृषि भूमि से जुड़े पट्टे,भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण,भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी,स्ट्रीट वेंडर पंजीयन, उप-विभाजन-एकीकरण,जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,एसबीएम 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण हेतु आवेदन

एनएफएसए से जुड़ेंगे पात्र परिवार

शिविरों के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से छूटे हुए एवं पात्र परिवारों को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही नए आवेदन और पूर्व में प्राप्त लंबित आवेदनों का निस्तारण भी किया जाएगा।

आज 8 वार्डों में शिविर, कभी भी आ सकते हैं नागरिक

मंगलवार को वार्ड 1, 8, 19, 20, 21, 42, 43 एवं 44 के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन वार्डों के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के नागरिक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी दिन शिविर में आकर अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं। नागरिकों को किसी निर्धारित दिन की बाध्यता नहीं रहेगी।

आज जनसुनवाई स्थगित

आयुक्त मेहरा ने बताया कि शहरी समस्या समाधान शिविर के चलते मंगलवार को प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित रहेगा। नागरिक 16 से 24 दिसम्बर के दौरान कभी भी शिविर में अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं। अब अगली जनसुनवाई 6 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

इन शिविरों के माध्यम से आमजन को न केवल अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles