Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दो दिवसीय कायस्थ महाकुंभ में 27 दिसंबर को सिने संध्या (म्यूजिकल नाईट) एवं 28 दिसंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन

कायस्थ समाज का महापर्व कायस्थ महाकुंभ का प्रथम निमंत्रण पूजा-अर्चना के साथ संपन्न

दो दिवसीय कायस्थ महाकुंभ में 27 दिसंबर को सिने संध्या (म्यूजिकल नाईट) एवं 28 दिसंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

कोटा। कायस्थ समाज कोटा द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘कायस्थ महाकुंभ’ के प्रथम निमंत्रण का शुभारंभ खड़े गणेश जी मंदिर एवं चित्रगुप्त मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजन की सफलता, मंगलमयता एवं समाज की उन्नति हेतु देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कायस्थ महाकुंभ के अंतर्गत 27 दिसंबर को सिने संध्या (म्यूजिकल नाईट) तथा 28 दिसंबर को पाँचवाँ निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक श्री नीरज कुलश्रेष्ठ जी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी होंगे। साथ ही राजस्थान सरकार के कैबिनेट व राज्य मंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधि समाज को अपना मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

महासभा के कोटा जिला अध्यक्ष श्री विनोद सक्सेना जी ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर उनके अध्यक्ष एवं संयोजक नियुक्त किए गए गठित समितियाँ इस प्रकार हैं, स्वागत एवं अतिथि सत्कार समिति- अतिथियों का स्वागत, माल्यार्पण, मुख्य/विशिष्ट अतिथियों की बैठक, आवास व वाहन व्यवस्था, अतिथि पास एवं प्रोटोकॉल, मंच संचालन एवं कार्यक्रम समिति – अतिथियों का परिचय, स्मृति-चिन्ह, शॉल आदि की व्यवस्था, पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) समिति, युवक-युवती परिचय सम्मेलन समिति – परिचय क्रम निर्धारण एवं मंचीय व्यवस्था, प्रचार- प्रसार समिति (मीडिया समिति), भोजन एवं जलपान व्यवस्था समिति, व्यवस्था एवं अनुशासन समिति, सजावट एवं स्थल प्रबंधन समिति, वित्त एवं लेखा समिति, सुरक्षा एवं चिकित्सा समिति, संपर्क एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष, संयोजक व सह-संयोजक नियुक्ति किये.

जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस आयोजन में राजस्थान ही नहीं, देशभर के प्रबुद्धजनों एवं हाड़ौती क्षेत्र के समस्त कायस्थ परिवारों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं, कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखण्ड, बिहार, उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों से भी चित्रांश बंधु कार्यक्रम में भाग लेंगे।

संभाग अध्यक्ष श्री नितिन भटनागर ने जानकारी दी कि देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी युवक-युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हो रहे हैं तथा अब तक 800 से अधिक बायोडाटा पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।

युवा जिलाध्यक्ष नितिन नरेश भटनागर ने बताया कि आज की बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, नीरज कुलश्रेष्ठ, विनोद सक्सेना, कमल कुलश्रेष्ठ, किशोर माथुर, वंदना सक्सेना, अनीता माथुर, नैना सक्सैना, बून्दी से राजीव सक्सेना, रावतभाटा से कपिल सक्सेना, मयूर सक्सैना, सी.पी सक्सेना, विनीत मोबिया, स्वतंत्र सक्सेना, पुनीत भटनागर, भूपेंद्र सक्सेना (रिंकू), विवेक राय, विजय श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, सरिता सक्सेना, प्रतिभा सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, कीर्ति माथुर, सुशील सक्सेना, सुधीर सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना, शुभम सक्सेना, पी.के.कुलश्रेष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles