Saturday, September 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

समाजसेवी दिव्या डोगरा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्म दिन पर किया सेवा कार्य

बूंदी/ लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवी दिव्या डोगरा द्वारा गुरुवार को बूंदी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कंबल वितरित किए गए। तीखी पड़ती ठंड के बीच यह सेवा अभियान शहरवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया।

दिव्या डोगरा ने बताया कि पिछले कई दिनों से बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे निरंतर कंबल वितरण और सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्य कर रही हैं। कंबल प्राप्त करने वाले लोगों ने दिव्या डोगरा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस ठंड में यह मदद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

आज के अभियान में कुल 100 कंबल वितरित किए गए।

वितरण के प्रमुख स्थल—नैनवा रोड,बहादुर सिंह सर्किल,माटुंदा रोड,एवं आसपास के अन्य क्षेत्र कार्यक्रम के दौरान  ओम बिरला द्वारा किए गए जनहित कार्यों का भी उल्लेख किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें “कर्मठ व्यक्तित्व के धनी एवं प्रखर प्रवक्ता” बताते हुए उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगभाजपा पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर खंगार,पूर्व पार्षद एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पेंशू सिंह,जिला मंत्री भाजयुमो विकास सनाढय,ब्राह्मण महासभा प्रवक्ता नूतन तिवारी,आशुतोष शर्मा, मनीष राठौर, दीपक प्रजापत,चंद्र प्रकाश राठौर, राम गुर्जर, आदिल खान,नरेश रेगर, लोकेश रेगर,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष किट्टू सैनी, अंकित गोस्वामी,निशा तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles