Friday, September 18, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम कोटा का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, दादाबाड़ी व संतोषी नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

कोटा। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए नगर निगम कोटा ने बुधवार को व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में यह अभियान दादाबाड़ी मेन रोड तथा टी.वी.एस. सर्किल से संतोषी नगर सर्किल तक चलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुण कांत सोमानी के नेतृत्व में जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार, दस्ता प्रभारी नरेंद्र शाक्वाल और मुकेश तवर सहित निगम की अतिक्रमण टीम ने सड़क किनारे लगाए गए अस्थाई ढांचे, ठेले, दुकानों के बाहर फैलाए सामान सहित अन्य अवैध कब्जों को हटाया।

कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व राहगिरों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। दादाबाड़ी क्षेत्र में पीली लाइन मार्किंग करवाई गई ताकि सड़क मार्ग सुचारु रूप से बना रहे। वहीं संतोषी नगर से टीवीएस सर्किल तक लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाकर व्यापारियों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और आमजन को सुविधा देने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles