Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कोटा/दीगोद – दीगोद क्षेत्र के मूंडला गांव में हेड कांस्टेबल खेमसिंह पर ग्रामीणों ने अवैध वसूली और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर को फोन पर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री नागर बुधवार को दीगोद क्षेत्र में दिवाली की रामाश्यामी कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। इसी दौरान मूंडला गांव में स्थानीय दुकानदारों और पटाखा विक्रेताओं ने मंत्री से पुलिस द्वारा परेशान करने की शिकायत की।

पटाखा विक्रेता ने बताया कि हेड कांस्टेबल खेमसिंह ने 7000 रुपये के पटाखे लिए और सिर्फ 1000 रुपये ही दिए, बाकी रकम मांगने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी। वहीं एक अन्य दुकानदार ने बताया कि पुलिसकर्मी ने 5000 रुपये की वसूली की। अन्य व्यापारियों ने भी पुलिस द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें दोहराईं।

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री नागर ने मौके पर ही ग्रामीण एसपी से बात कर हेड कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व मंत्री नागर ने दीगोद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रामाश्यामी के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने और कार्यकर्ताओं से दिवाली पर सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही देवपुरा गांव में जाकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना भी दी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार बंटी खंडेलवाल, मोनू सनाढ्य, महेंद्र सनाढ्य, एल.एन. शर्मा, राजनीता मेघवाल, जगदीश शर्मा, विशाल गोचर, गिरीश शर्मा, कमल गुर्जर, जगमोहन नागर, सुनील नागर, देवकीनंदन यादव, मुरली प्रजापत, सरोज यादव, पीयूष, लोकेश यादव, महावीर सुमन, रामगोपाल गुर्जर, कमलेश नागर, प्रदीप मेघवंशी, गंगाधर लोधा, कपिल मीणा, बंटी मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles