Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में बंगाली समाज द्वारा 18वीं श्री सर्वजनीय काली पूजा का भव्य आयोजन

कोटा। दीपावली के अवसर पर कोटा के बंगाली समाज द्वारा श्री सर्वजनीय काली पूजा का भव्य आयोजन इस वर्ष तीन दिवसीय रहा। यह पूजा समारोह पिछले 18 वर्षों से गांधीजी की पुल पर निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाजजनों का उत्साह देखते ही बनता है।

तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना, भजन संध्या, महाआरती, प्रसादी वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर मां काली विसर्जन के साथ महिलाओं ने सिंदूर समारोह का आयोजन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

काली माता उत्थान एवं विकास समिति के अध्यक्ष उत्तम दास ने बताया कि दीपावली के अवसर पर बंगाली समाज द्वारा परंपरागत रूप से काली मां की पूजा की जाती है। इसके लिए विशेष रूप से बंगाल से पुजारी आमंत्रित किए जाते हैं, जो पूरी विधि-विधान और परंपरा के अनुसार पूजा संपन्न करवाते हैं।

उन्होंने बताया कि आयोजन में समाजबंधुओं का विशेष सहयोग रहता है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि कोटा में बंगाली संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles