Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय कवि संगम कोटा में काव्य गोष्ठी: राष्ट्रभक्ति और कविताओं से सजी संध्या

कोटा/ गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम कोटा इकाई एवं सप्त ऋषि संस्थान के तत्वाधान में विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के महासचिव डॉ. शिव लहरी जी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

गोष्ठी का संचालन प्रेम शास्त्री जी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कवि भगवती प्रसाद गौतम और श्री नंदकिशोर सरल का मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ सर्जन एवं प्रोफेसर डॉ. हेमराज भारद्वाज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम काव्यमय, सियाराममय और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से परिपूर्ण रहा। इस दौरान वरिष्ठ कवि श्री रामेश्वर रामू भैया,  तंवर सिंह तारज, राम शर्मा कापरेन,  ललित नारायण, कवियित्री गरिमा गौतम, रमा शर्मा, हिमानी शर्मा, इंदु गौतम, डॉ. शिव लहरी,  हरि गौतम, रूप नारायण, सुशील कलवार, कपिल गौतम सहित अनेक कवियों ने अपने काव्य पाठ से वातावरण को मंत्रमुग्ध किया।

गोष्ठी के अंत में  कमला देवी और अनीता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

📌 यह आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करने के साथ-साथ काव्य, संस्कृति और साहित्य के प्रति समर्पण का अद्भुत संगम साबित हुआ।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles