Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

माँ भारती इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे छात्र भूअंश गांधी ने बनाया दशानन, किया दहन

कोटा।माँ भारती इंटरनेशनल सीबीएसई स्कूल के कक्षा पाँचवीं के छात्र भूअंश गांधी, सुपुत्र डॉ. नयन प्रकाश गांधी- प्रीति गांधी ने अनोखी रचनात्मकता दिखाई। उन्होंने लकड़ी, अखबार व डिजाइन मटेरियल जैसे वेस्ट कलेक्शन सामान से दशानन रावण का पुतला तैयार कर उसका दहन किया। भूअंश को वेस्ट से बेस्ट बनाने की यह प्रेरणा उनकी भुवा डॉ. हेमलता गांधी से मिली ।

(रावण की पूजा करते हुए भूअंश गांधी)

भूअंश की इस पहल से बच्चों को संदेश मिला कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने छात्र की प्रतिभा व नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं।

(रावण को खडा करते हुए)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles