Sunday, July 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा नागरिक सहकारी बैंक की 61वीं आमसभा : 10% लाभांश की घोषणा, वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान

कोटा। झालावाड़ रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की 61वीं वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बैंक के 63,014 अंशधारकों को 10% लाभांश देने की घोषणा की। साथ ही, बैंक के 38 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

📊 बैंक की उपलब्धियां

कार्यशील पूंजी : 1,05,634.55 लाख रुपये

वार्षिक लाभ : 5.74 करोड़ रुपये

कुल अमानतें : 83,440.38 लाख रुपये

शुद्ध एनपीए : मात्र 2.34%

पूंजी पर्याता अनुपात : 28.17% से अधिक

कुल सदस्य संख्या : 63,014

🏦 बैंक की आधुनिक पहल

अध्यक्ष बिरला ने बताया कि बैंक अब स्मार्ट बैंक व स्मार्ट शाखाओं की दिशा में अग्रसर है।

बोरखेड़ा शाखा का दिसंबर 2024 में आधुनिक रूप से नवीनीकरण किया गया।

दादाबाड़ी शाखा का मार्च 2025 में उन्नयन किया जाएगा।

बैंक एटीएम नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, 5 लाख तक की जमा राशि बीमित है।

शीघ्र ही यूपीआई और क्यूआर कोड आधारित सेवाएं शुरू होंगी।

🎤 मंच पर अतिथि व वक्तव्य

मुख्य अतिथि हरिकृष्ण बिरला (अध्यक्ष, सहकारी उपभोक्ता भंडार) ने सहकारिता को समाज सुधार का मजबूत माध्यम बताते हुए “जय सहकार” का नारा बुलंद किया।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि 10% लाभांश की घोषणा सदस्यों के लिए खुशखबरी है और यह बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति का प्रमाण है।

महापौर राजीव अग्रवाल ने एनपीए नियंत्रण व बैंक की प्रगति की सराहना की।

🙏 सम्मानित व उपस्थित जन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, महापौर राजीव अग्रवाल, विभिन्न सहकारी समितियों के पदाधिकारी, पेंशनर समाज, दशहरा मेला समिति, रेडक्रॉस, माहेश्वरी समाज व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

👉61वीं आमसभा में अनुमोदन

👉गत आमसभाओं की कार्यवाही की पुष्टि

👉वर्ष 2024-25 का अंकेक्षित प्रतिवेदन व ऑडिट रिपोर्ट स्वीकृत

👉वर्ष 2025-26 के बजट का अनुमोदन

👉10% लाभांश पर सर्वसम्मति से सहमति

🫵कोटा नागरिक सहकारी बैंक आज राज्य में कार्यशील पूंजी व हिस्सेदारी राशि के आधार पर नंबर-1 नागरिक बैंक बन चुका है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles