Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति एवं मानव मंदिर समिति श्री टीलेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में भव्य मेडिकल कैंप का आयोजन 28 को

कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग एवं मानव मंदिर समिति श्री टीलेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में आयोजित महाराजा अग्रसेन जी के साप्ताहिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर 28 सितंबर 2025, रविवार को भव्य मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर टीलेश्वर भवन, टीलेश्वर चौराहा, कोटा में आयोजित होगा।

इस मेडिकल कैंप के पोस्टर का विमोचन आज सुबह 11:30 बजे भीलवाड़ा क्षेत्र के सांसद एवं राजस्थान के प्रदेश महामंत्री, अग्रवाल समाज के गौरव  दामोदर अग्रवाल के करकमलों द्वारा किया गया।संभाग महामंत्री संजय गोयल एवं महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि विमोचन समारोह में संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, नेता प्रतिपक्ष कोटा दक्षिण विवेक राजवंशी, श्याम अग्रवाल, नीरज गोयल, विशाल अग्रवाल, पी.पी. गुप्ता, चेतन मित्तल, कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, संगीता गर्ग, भारती जैन सहित संस्था के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles