कोटा। स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष रमेश सोनी का जन्मदिन आज सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने परंपरागत ढंग से भव्य कार्यक्रम करने के बजाय जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी। रमेश सोनी ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर शहर के अनाथ एवं गरीब बच्चों को भोजन करवाया।
कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया और उनके चेहरे पर खुशी देखकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे। रमेश सोनी ने कहा कि “जन्मदिन केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य निभाने का भी अवसर है। यदि हम अपनी खुशी किसी जरूरतमंद के साथ बांटते हैं तो उसका महत्व और बढ़ जाता है।”
बच्चों ने भी बड़े उत्साह से भोजन ग्रहण किया

स्वर्ण रजत मार्केट में अध्यक्ष रमेश सोनी ने सभी व्यापारियों की उपस्थिति में केक काटकर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने रमेश सोनी को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की, व्यापारियों ने कहा कि रमेश सोनी हमेशा समाजसेवा और बाजार की एकजुटता के लिए कार्य करते रहे हैं
अध्यक्ष रमेश सोनी ने आगे भी इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।







