के डी अब्बासी
कोटा,अगस्त। कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामसिंह सब इंस्पेक्टर ने कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौत्तम के निर्देश पर रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के वारंटियों के खिलाफ अपनी पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल बालवीर, रंजीत, कांस्टेबल मदनलाल अजीत सुरेश के साथ अभियान चलाया।
पुलिस की इस टीम नेदबिश देकर लगातार पीछा करते हुये 10 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी सुरज प्रकाश पुत्र हीरालाल को नई बस्ती धनवाडा झालावाडङ, 7 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी याकूब अली उर्फ अक्कू को नई कोलोनी रायपुर थाना रायपुर जिला झालावाड से और 5 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी जयकुमार पुत्र ओमप्रकाश को रेल्वे कोलोनी गंगापुर सिटी से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।






