Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा से उद्योग तक —विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल विकास और रोज़गार का नया मार्ग -प्रो एस के सिंह, कुलगुरु

के डी अब्बासी

कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय-कोटा ने दिवाथर्व विकास फ़ाउंडेशन (DVF) और इंडियन सोसाइटी फ़ॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), कोटा चैप्टर के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस ऐतिहासिक साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों और संकाय को आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों, नेतृत्व विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं प्लेसमेंट के नए अवसर प्रदान करना है। विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि समझौते के अंतर्गत तीनों संस्थान मिलकर विशेषज्ञ व्याख्यान, कौशल विकास कार्यक्रम, फैकल्टी डेवलपमेंट, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएँ और रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण आयोजित करेंगे। इससे न केवल छात्रों की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि शिक्षकों की प्रशिक्षण दक्षता और उद्योग –शिक्षा समन्वय भी सुदृढ़ होगा।

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके सिंह ने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

दिवाथर्व विकास फ़ाउंडेशन की निदेशक अनिता चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता शिक्षा और उद्योग के बीच एक सशक्त सेतु बनेगा। कोटा चैप्टर अध्यक्ष डॉ अमित सिंह राठौड़ ने कहा इससे न केवल छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ेगी, बल्कि शिक्षकों की प्रशिक्षण दक्षता भी सशक्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles