Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भुवनेश गुप्ता को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान, महारक्तवीर से हुए अलंकृत 

कोटा।मानवता की सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर व अद्वितीय योगदान के लिए कोटा के समाजसेवी भुवनेश गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को दिल्ली में सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के भव्य समारोह में लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने देशभर से चुने गए 80 रक्तवीरों को सम्मानित किया। कोटा के भुवनेश गुप्ता को देश के 16 विशिष्ठ महारक्तवीर के सम्मान से नवाज़ा गया जो सौ से अधिक बार रक्तदान कर मानवता के नायक बने है । ये सम्मान लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल राजस्थान , सुधीर गुप्ता मध्यप्रदेश, डॉ संजय जायसवाल बिहार , अतुल गर्ग उत्तर प्रदेश, बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगद, सुदामा प्रसाद बिहार व मन्नालाल रावत उदयपुर व पाँच राज्यसभा सांसद, व पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल गाजियाबाद , राजेंद्र अग्रवाल मेरठ व अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग लोगो के कर कमलों से सम्मान प्रदान किया गया ।

लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम जीवनदाता के भुवनेश गुप्ता अब तक 108 बार रक्तदान एवं 78 बार एसडीपी डोनेशन कर कुल 178 डोनेशन कर चुके हैं और निरंतर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे ग्रामीण अंचलों तक जागरूकता फैलाते हुए, दिन-रात ज़रूरतमंदों को रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध कराने में गत 33 वर्षों से जुटे हुवे रहते हैं व यथासंभव मदद कर रहें हैं । पूर्व में गुप्ता को उपराष्ट्रपति सम्मान भी प्राप्त हो चुका है । प्रदेश व जिले स्तर पर कई मंचों द्वारा गुप्ता सेकड़ो सम्मान प्राप्त कर चुके है । गुप्ता द्वारा टीम जीवनदाता के नाम से ग्रुप बनाया गया जो पूरे देशभर में लगभग सौ से अधिक शहरों में रक्तदान की अलख जगा रहा है व मदद का करवा लगातार बढ़ाता जा रहा हैं ।इस सेवाकार्य में माँ शकुंतला गुप्ता , पत्नी डॉ क्षिप्रा गुप्ता , पुत्र नमन गुप्ता व भव्या गुप्ता का महत्त्वपूर्ण व उल्लेखनीय योगदान है । सम्मान पाकर गुप्ता ने कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं का है जो निःस्वार्थ भाव से जीवन बचाने की सेवा में जुड़े हैं। युवाओं की बढ़ती भागीदारी ही इस आंदोलन को सफल बनाएगी।” इस गौरवमयी उपलब्धि पर कोटा सहित प्रदेशभर से भुवनेश गुप्ता को बधाइयाँ मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles