Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मांडलगढ़ अमृत भारत स्टेशन बना गायों का आरामगाह,लाखों की टाइल्स पर कर रही गोबर

कोटा। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार हुआ मांडलगढ़ अमृत भारत स्टेशन इन दिनों आवारा गायों का आरामगाह बना हुआ है। पूरे प्लेटफार्म और वेटिंग रूम तक पर गायों का कब्जा है। प्लेटफार्म और वेटिंग रूम में बड़ी संख्या में गायों को आराम से बैठा जा सकता है। इन गायों ने प्लेटफार्म पर लगी लाखों रुपए की टाइल्स पर जगह-जगह गोबर कर रखा है।

स्टेशन स्टाफ द्वारा बार-बार भगाने के बाद भी बारिश से बचने के लिए यह गाए फिर से प्लेटफार्म आ जाती हैं। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन के नवीनीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए लेकिन गायों को प्लेटफार्म पर से रोकने के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles