कोटा। अब पूरी कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी ट्रेन (12059-60) में गंगापुर के टीटीई काम करेंगे। कोटा मंडल रेल प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि संचालन के समय से ही कोटा के टीटीई इस ट्रेन में काम करते आ रहे थे। लेकिन कोरोना के समय इस ट्रेन की आधी वर्किंग गंगापुर को दे दी गई थी। लेकिन अब नए आदेश से गंगापुर के टोटीई ही पुरी ट्रेन की जांच करेंगे। हालांकि यह ट्रेन छिनी जाने से फिलहाल कोटा के टीटीइयों द्वारा विरोध की कोओ बात सामने नहीं आई है।
टीटीई वर्किंग का रिव्यू
मामले में वरिष्ठ मंडल वानिकी प्रबंध के सौरभ जैन ने बताया कि कई ट्रेनों में कई कोच बिना टीटीई के (अनमैंड) चल रहे हैं। इसके चलते टीटीइ वर्किंग का रिव्यु किया जा रहा है। इस कारण कुछ ट्रेंनों में टीटोई वर्किंग शिफ्ट किया जा रहा है।






