कोटा। अब हर स्टेशन पर रुकते ही ट्रेनों की सफाई होगी। रेलवे बोर्ड द्वारा सोमवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल यह योजना 10 मिनट या इससे अधिक ठहराव वाले स्टेशनों पर लागू की गई है।स्वच्छ रेलवे स्टेशन (सीटीएस) योजना के तहत जारी किए गए इन आदेशों में ट्रेनों की मशीनों से खासकर शौचालय की सफाई पर विशेष ज़ोर दिया गया है। सफाई वाले स्टेशनों और ट्रेनों का चयन जोन मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। मुख्यालय द्वारा इसका विवरण 31 जुलाई तक रेलवे बोर्ड को भेजना होगा






