Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विजिलेंस ने रेलवे यार्ड में डाला छापा

कोटा। विजिलेंस ने मंगलवार को रेलवे यार्ड स्थित कैरिज एंड मैकेनिकल विभाग के आईओएच डिपो में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के लिए विजिलेंस निरीक्षक सुबह 8 डिपो पहुंच गए थे लेकिन विजिलेंस को यहां एक भी कर्मचारी नहीं मिला। ऑफिस में ताले लटके हुए थे। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई कर्मचारी डिपो नहीं पहुंचा। इसके बाद विजिलेंस निरीक्षक ने ताला लगे इस ऑफिस की फोटोग्राफी की। इस दौरान विजिलेंस ने ऑफिस खोलने वाले कर्मचारियों से भी संपर्क करने की कोशिशकी। लेकिन कर्मचारियों का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

यार कर्मचारियों ने बताया कि यह डिपो कभी भी समय पर नहीं खुलता। कर्मचारियों के आधे से एक घंटा तक देरी से आना सामान्य बात है। इसकी शिकायतें भी है। इसके चलते विजिलेंस निरीक्षकों ने सुबह-सुबह अचानक यह कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles