Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

युवक ने किया सुसाइड,दोस्त बोला-पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका

कोटा शहर में एक युवक ने अपने घर में सुसाइड कर लिया।इस दौरान पिता और भाई काम पर गए थे। परिजन जब लौटे तो फंदे से झुलता मिला। बेटे को फंदे पर लटकता देख पिता ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और उद्योग नगर थाने में सूचना दी। फंदे से उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका है। प्रेम नगर सेकेंड इलाके में रहने वाले सचिन मेघवाल (34) ने सुसाइड किया है। सचिन की मां की कैंसर की बीमारी से मौत हो चुकी है। सचिन बुधवार दोपहर 2 बजे अपने पिता को टिफिन देकर आया था। शाम को जब पिता काम कर के घर लौटे तो मकान के गेट सभी खुले हुए थे। अंदर कमरे में देखा तो सचिन पंखे से लटका हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles