गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया।हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गईं। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8को स्थानीय लोगों ने बचाया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट से जोड़ता था।
पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों केपरिजनों को 2 लाख रुपेय और घायलों को 50,000 रुपे की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूटा





