Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हरियाणा: गुरुग्राम के स्कूल की लेडी टीचर गिरफ्तार,नाबालिग छात्र का यौन शोषण

हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की लेडी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेडी टीचर पर आरोप है कि उसने अपनी ही क्लास के नाबालिग छात्र का यौन शोषण किया।वह एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर छात्र को अपने घर पर बुलाती और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाती थी। घर ही नहीं कई बार तो टीचर ने छात्र को होटलों में भी बुलाया। इस दौरान छात्र ने कई वीडियो भी बनाए थे, जिनके आधार पर ही पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद लेडी टीचर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। मगर, कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles