Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बून्दी के 784वें स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम कल

बून्दी। छोटी काशी बून्दी के 784वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गढ़ पैलेस में शहनाई वादन से प्रातः 6 बजे होगी। गढ़ गणेश की पूजा अर्चना के बाद बेटी गौरव उद्यान सर्किट हाउस में पौधरोपण होगा। 10 बजे सुखमहल में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोक कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। सायं 7 बजे नवल सागर झील के किनारे सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। संग्रहालय अधीक्षक जगदीश वर्मा ने बताया कि बून्दी स्थापना दिवस के अवसर पर पुरातत्व विभाग के अधीन सुखमहल, रानी जी की बावडी व चौरासी खम्भो की छतरी में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles