कोटा 20 जून। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला संयोजक परमानंद वर्मा के सानिध्य में भाजपा कोटा शहर द्वारा 19 व 20 जून को भाजपा के 14 मण्डलों मे योग कार्यक्रम आयोजित किये गये।भाजपा बोरखेडा मण्डल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी व कार्यक्रम संयोजक नंद किशोर वर्मा द्वारा देवली अरब रोड स्थित नारायण विहार पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, मण्डल प्रभारी महावीर नायक सहित बडी संख्या में मातृशक्ति व भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया।
योग उपरांत जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि योग के बल पर पहले इंसान वर्षों तक निरोग, स्वस्थ्य रहकर अपना जीवन यापन करते रहे है, योग कि इसी ताकत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसार को बताया, क्योंकि देशवासी स्वस्थ्य, निरोगी रहेगे तो देश स्वस्थ्य निरोगी रहेगा। संसार ने मोदी जी की बात को माना और 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। आज पूरा संसार 21 जून को योगमय हो जाता है।
जैन ने कहा कि योग से आत्मबल, शरीर बल, व मनोबल बढता है। अपने आपको, परिवार को, देश को स्वस्थ्य, निरोगी रखने के लिये सभी को रोजाना योग करना चाहिये। जन-जन को योग से जोडना चाहिये।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में योग की ताकत को कमजोर रखा, लेकिन अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, योग की ताकत सारा संसार देख रहा है। देशवासियों की मोदी जी से जो भी आशायें, अपेक्षायें है, निश्चित रूप से पूरी होगी ।
आज इस अवसर पर बहुत बडी संख्या में मातृशक्ति ने उपस्थित रहकर, योग कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। लोकसभा, विधानसभा से लेकर हर क्षैत्र मे महिलाओं को अब आगे आने की आवश्यकता है। क्योंकि हाडौती, राजस्थान ही नहीं अपितु पूरे देश मे महिलायें देश के विकास में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। महिलायें कंधे से कंधा मिलाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रही हैं
रेलवे कोलोनी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र निर्भय कार्यक्रम संयोजक गजेन्द्र व्यास के सानिध्य में बापू कोलोनी पुलिया के नीचे, शीतला माता मंदिर परिसर में, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, नरेन्द्र चौरसिया के सानिध्य में गंगेश्वर महादेव मंदिर,सुभाष कॉलोनी,खेड़ली फाटक में, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष संजय समीर सैनी, टीकम यादव के सानिध्य में सामुदायिक भवन खंड गांवडी में, कुन्हाडी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष ओम शंकर सुमन, हेमंत शर्मा के सानिध्य में भेरू जी का मंदिर लक्ष्मण विहार पार्क कुन्हाडी में, रामपुरा मण्डल में मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश महावर, महेन्द्र गर्ग के सानिध्य में दूधाधारी मंदिर रामपुरा में, दादाबाडी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष लव आजाद,रविन्द्र चौपडा के सानिध्य में ट्रेफिक गार्डन में, केशवपुरा मण्डल में मण्डल अध्यक्ष दीनू बंजारा, प्रतीक अरोडा के सानिध्य में श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, सेक्टर 2, तलवण्डी कोटा में, महावीर नगर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा,प्रमोद शर्मा के सानिध्य में रघुनाथ पार्क सेक्टर 3 महावीर नगर तृतीय में, आर के पुरम मण्डल में मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, अशोक यादव के सानिध्य में गालव सामुदायिक भवन, जैन मंदिर के पास, आर के पुरम में, विज्ञान नगर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, अंकित नागर के सानिध्य में यू किड्स वर्ल्ड स्कूल आर्य समाज अशोक पार्क के सामने में, गणेश नगर मण्डल में रामचंद्र नागर, दिलीप पारेता के सानिध्य में मां भारती स्कूल के पास, वार्ड नं 6, स्वामी विवेकानंद नगर में, छावनी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र मेघवाल,जगदीश सिंह मोहिल के सानिध्य में छावनी मंगलेश्वर व्यायाम शाला, व उद्योग नगर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष मनोज तलाईचा, अरिदमन सिंह जादौन के सानिध्य में जगपुरा, वार्ड नं10, कोटा दक्षिण में योग कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






