Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रक्तोत्सव के तहत सिंघानिया के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त का संग्रह

कोटा/रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जेके लक्ष्मी सीमेंट के संस्थापक हरिशंकर सिंघानिया के 92वे जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देशभर में कई जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कोटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । क्लस्टर हेड जितेन्द्र बाफना ने बताया कि अपना ब्लड सेंटर तलवंडी में आयोजित रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।कलस्टर हेड जितेन्द्र बाफना ने बताया कि रक्तदान करने से अपने आप को स्वस्थ रखा जा सकता है वहीं दूसरों की मदद भी की जा सकती है। कोटा जिले के प्रमोटर अंकुश सिंघवी के अनुसार जीवन में किसी के काम आए और जीवन बचाने का अनमोल कार्य करें तो यह अनुकरणीय है। इस दौरान कम्पनी के कई प्रतिनिधि, कर्मचारी, डीलर्स , रिटेलर्स व ठेकेदारों ने रक्तदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles