Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नया नियम: अब एसी को 20 से 28 डिग्री के बीच ही चला पाएगें

नई दिल्ली/आने वाले दिनों में अगर आप नया एसी खरीदेंगे तो उसे 16 या 18 डिग्री पर नहीं चला सकेंगे, सिर्फ20 से 28 डिग्री के बीच ही सेट कर पाएंगे।गर्मी के मौसम में एसी से बिजली की खपत रोकने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही नया नियम ला रही है। सरकार का दावा है कि इससे बिजली की बचत होगी, बिल कम आएंगे और देशभर के लाखों उपभोक्ताओं के अगले तीन साल में 18,000-20,000 करोड़ रुपए की बचत होगी।

पावर मिनिस्टर मनोहर लाल ने कहा- एसी बनाने वाली कंपनियों के लिए नया नियम कूलिंग को और बेहतर बनाएगा। इससे गर्मियां बढ़ने पर बिजली की डिमांड और बिलों में होने वाली बढ़नेतरी को कम करने में मदद मिलेगी। जैसे ही नए नियम लागू होंगे, ये नियम हर सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर पर लागू होगा- चाहे वो घरों में हो या कॉमर्शियल जगहों जैसे ऑफिस, मॉल, होटल और सिनेमाघरों में, जहां अक्सर एसी को सबसे लोएस्ट सेटिंग पर चलाया जाता है।

गर्मियां बढ़ने के साथ बिजली की डिमांड बहुत बढ़ रही है। इस साल जून में एक दिन में बिजली की मांग 241 गीगावाट तक पहुंच 20 गई, जो इस साल की सबसे ज्यादा थी। सरकार का अनुमान है कि पीक डिमांड 270 गीगावाट तक जा सकती है। एसी की वजह से बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है, खासकर जब लोग इसे 16-18 डिग्री पर चलाते हैं। नए नियम से बिजली बचाने और पावर ग्रिड पर दबाव कम करने की कोशिश है। साथ ही, इससे लोगों के बिजली बिल भी कम होंगे और पर्यावरण को भी फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles