Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बूंदी में बुजुर्ग पर धारदार हथियारों से हमला,इलाज के दौरान तोड़ा दम

बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में लेन-देन के मामले में एक बुजुर्ग पर धारदार हथियारों ताबड़तोड़ हमला किया गया। मारपीट में गंभीर घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान एमबीएस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक ओमप्रकाश निवासी कापरेन शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। कापरेन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

लेन-देन के इरादे से किया हमला-मृतक के बेटे ने बताया-बदमाश मारपीट करने के इरादे से 2 से 3 दिन पहले भी घर पर आकर गाली गलौज करके गए थे। इसके बाद पिता दो दिनों तक दुकान पर नहीं गए, लेकिन बाद में जब गए तो रात में अचानक 5-6 लोगों ने मारपीट की और धारदार हथियारों से उन्हें गंभीर घायल कर दिया। बदमाश दुकान के 60 से 70 हजार रुपए भी निकाल कर फरार हो गए। गंभीर हालत में कापरेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, वहां से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल पर रेफर कर दिया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles