कोटा 11 जून। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डॉ0 राधा मोहन दास अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत जी एम ए प्लाजा सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का फीता काट उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों, योजनाओं को दर्शाया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान डॉ0 राधा मोहन दास अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं प्रियंका गौतम, अल्का मेवाडा व रचना गौड निहलानी व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया सहित कार्यकर्ताओं से मोदी जी की योजनाओं को लेकर प्रश्नौत्तरी भी की, जिस पर कार्यकर्ताओं ने संतुष्टी प्रद जवाद दिया।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने राष्ट्रीय महामंत्री को साफा, पार्टी दुपट्टा पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित व आत्मनिर्भर बनेगा।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने भाजपा कोटा शहर का संगठनात्मक वृत्त प्रस्तुत कर, जिलाध्यक्ष बनने से लेकर अभी तक के कार्यकाल में किये गये कार्यों, संगठन संरचना, व भाजपा कोटा शहर द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की राष्ट्रीय महामंत्री के कोटा आगमन पर सुबह रेल्वे स्टेशन पर भाजपा कोटा शहर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात् कोटा में भाजपा मण्डलों द्वारा अनेको स्थानों पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
कोटा प्रवास के दौरान कोटा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमेन यूआईटी हरिकृष्ण जोशी के निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
प्रदर्शनी उद्घाटन में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, लक्ष्मण सिंह खींचीं, देवेन्द्र राही, नेता खण्डेलवाल, जिला मंत्री हरिहर गौतम, रेखा खेलवाल, जयदेव सुखेजा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, महेन्द्र निर्भय, संजय समीर सैनी, चंद्र प्रकाश महावर, ओम शंकर सुमन, विनय आजाद, दीनू बंजारा, अक्षय चौधरी, पन्नालाल बंजारा, संजय त्रिपाठी, मनोज गोस्वामी, मनोज तलाईचा, नरेन्द्र मेघवाल, रामचंद्र नागर, मण्डल प्रतिनिधि सहित बडी संख्या में मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।





