Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा अनुभाग का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारतीय भाषा अनुवाद का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव और सचिव, राजभाषा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना के साथ ही राजभाषा विभाग एक सम्पूर्ण विभाग बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्त कराने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सोचने, विश्लेषण करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया जब हमारी मातृभाषा में होती है तभी हमारी पोटेंशियल का भरपूर दोहन संभव है। श्री शाह ने कहा कि देश की सभी स्थानीय भाषाओं को ताकत देकर ही हम भारत को उसके चिरातन गौरवमयी स्थान पर पहुंचा सकते हैं।

अमित शाह ने कहा कि हमारी हर भाषा दूसरी भाषा के साथ पूर्णता के साथ जुड़ी है और सभी भाषाओं का विकास एक-दूसरे के बिना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी भाषा रूपी नदियां मिलकर भारतीय संस्कृति की गंगा बनती है। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाएं, हमारी संस्कृति की और हमारी संस्कृति भारत की आत्मा हैं।  शाह ने कहा कि भारतीय भाषा अनुभाग भारत की भाषाई विविधता को समाहित करते हुए, सभी भाषाओं को एक सशक्त और संगठित मंच प्रदान करेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमें सभी भाषाओं की भावना, समृद्धि और संवेदना को कम किए बिना टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भाषा के माध्यम से अंग्रेज़ी को हम पर थोपने की लड़ाई को ज़रूर जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles