केशवरायपाटन 30 मई /राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया l प्रधानाचार्य अनिल शाक्यवाल ने बताया कला वर्ग में आदित्य कीर्ति हरेलिया ने 97 . 40% विज्ञान वर्ग में दिया मेघवाल 96 प्रतिशत भूपेंद्र प्रजापति 91 . 80 कृषि विज्ञान में कुलदीप प्रजापति 94.80 भैरूप्रकाश चौहान 92.80 सूरज गौतम 92 वैशाली शर्मा 9.80% कृषिविज्ञान व्याख्याता कमल कांत पालीवाल ने बताया कि कृषिविज्ञान वर्ग में कुल 54 छात्र-छात्राओं में 52 प्रथम श्रेणी में व दो छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए l इस अवसर पर व्याख्याता रामेश्वर सैनी योगेंद्र शर्मा जमील मोहम्मद सदानंद मीणा नवीन मूंदड़ा मौजूद रहेl कमलकांत पालीवाल ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे वर्ष कड़ी मेहनत की और सभी निजी स्कूलों से बाजी मारते हुए सभी वर्गों में परिणाम शत प्रतिशत दिया,कृषिविज्ञान वर्ग 2nd टोपर भैरूप्रकाश चौहान (92.80%) का स्वागत करते शिक्षक संघ राष्ट्रीय ब्लाॅक अध्यक्ष अंकित गौतम
l

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लाॅक अध्यक्ष अंकित गौतम द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता व सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा रोजगारपरक अध्ययन हेतु प्रेरित किया गया.






