के डी अब्बासी
कोटा। मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों एवं ट्रेनों और स्टेशनों पर सक्रिय अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाई की जा रही है। इस क्रम में 30 मई को गाड़ी संख्या 19818 आगरा फोर्ट-कोटा हल्दीघाटी एक्सप्रेस सुबह कोटा आगमन पर दो यात्रियों को बिना बुक किए सामान एवं बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा जिन पर चेकिंग स्टाफ श्री दीपक शर्मा और सलोनी शर्मा ने कारवाई करते हुए 3,400 रूपए का जुर्माना लगाया। चेकिंग स्टाफ द्वारा अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रियों, गाड़ियों एवं स्टेशन पर अवैध वेंडरों पर नियमित कारवाई सुनिश्चित की जा रही है।






