Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में झुलसा देने वाली गर्मी,तापमान अधिकतम 44 डिग्री तक पहुंच गया

कोटा, 21 मई। प्रदेश भर में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। कोटा में भी तापमान अधिकतम 44 डिग्री तक पहुंच गया है। शहर के कई इलाकों में दोपहर के समय सड़क पर सन्नाटा छाया रहता है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ का सहारा ले रहे हैं। वहीं सड़क पर गुजरने वाले लोग गर्म हवा और लू के थपेड़ों से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से कोटा संभाग में 3 दिनों तक तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने भीषण गर्मी और मानसून को देखते हुए सभी विभागों को मुस्तैद रहने के लिए भी कहा है। मकान की छतों पर रखी टंकियों से उबलता हुआ पानी आ रहा है। कलेक्टर ने भीषण गर्मी व आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा-जलापूर्ति में नहीं हो कोई कमी, लू तापघात से बचने के उपाय हों। पीएचईडी अभियंताओं को सभी स्थानों पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शहर के हर जल स्त्रोत के पानी के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से करने, टैंकरों से जलापूर्ति होने वाले स्थानों पर टैंकर पूरी तरह भरे हों, उन पर निशुल्क जल सेवा अंकित हो तथा उनकी जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से निगरानी हो। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, लू व तापघात से बचाव के लिए जागरूक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles