Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा सर्राफा बाजार बारां के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स …परिवार बारां) के द्वारा चलाए जा रहे सघन परिंडा अभियान के तहत  आज सर्राफा बाजार बारां के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे ।संस्थान के गिरधर गोपाल सोनी,माधव सोनी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज *सर्राफा संघ* के सहयोग से सर्राफा बाजार बाजार बारां के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए ।सर्राफा संघ के अध्यक्ष कपिल पोरवाल और मंत्री गिरीश मूंदड़ा ने बताया कि आज संस्थान के माध्यम से सर्राफा बाजार ,घंटाघर ,चूड़ी बाजार, छोटा सर्राफा बाजार आदि क्षेत्र में परिंडे लगाए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि मनुष्य अपने लिए पानी और अन्न की व्यवस्था तो कर लेता है ,परंतु इन मासूम *पक्षियों* को दाना पानी के लिए कई दूर तक उड़ना पड़ता है। इसलिए इन्हें कई बार गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ता है, हर साल हजारों पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी जान खो देते हैं ।इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर,प्रतिदिन इन में दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए ।

क्योंकि जीव दया ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। संस्थान के सुरेंद्र सोनी, कपिल सोनी ने इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है,कि जिन्होंने इस भीषण गर्मी में अभी तक अपने घर आंगन में, बालकनी में ,छत पर अगर *परिंडा* नहीं लगाया हो तो वह एक परिंडा इन मासूम पक्षियों के लिए जरूर लगाए और उसमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था का *संकल्प* ले। इस अभियान मे प्रेम नारायण सोनी ,गिरीश मूंदड़ा, भीमराज सोनी,कपिल सोनी, तरुण मित्तल, पीयूष गुप्ता, संदीप मराठा, नकुल सोनी, प्रवीण मराठा, भेरूलाल सुमन, रिंकू सोनी, किशन सोनी ,लीलाधर सोनी, रमेश मराठा ,पुखराज सोनी, उदय चंद नागर ,गुड्डू, गणेश, सुरेश ,चिरंजीत, पंकज सोनी, हर्षू सोनी, ध्रुवी सोनी ,अभिषेक सोनी आदि का सहयोग रहा।

*आओ कुछ करें उनके लिए,,,,*

*जो बोल नहीं सकते खुद के लिए*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles