Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बडगाम में आतंकियों के 3 मददगार गिरफ्तारः लश्कर से जुड़े थे; सेना बोली- 2 ऑपरेशन में 6 टेररिस्ट मारे

कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे। ये लोग इलाके में टेरर एक्टिविटीज में शामिल थे और युवाओं को आतंकवाद की तरफ मोड़ते थे।इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में हुए दो एनकाउंटर में छह आतंकवादी ढेर किए गए। सेना-पुलिस ने शुक्रवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। त्राल और शोपियां में 2 एनकाउंटर में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक ऑपरेशन गांव में हुआ।सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह टेररिस्ट को मारा।सेना ने कहा- सभी सिक्योरिटी फोर्सेस के बीच का कोऑर्डिनेशन

अच्छा था और ये ऑपरेशन उसका प्रमाण हैं। आने वाले समय में भी ये कोऑर्डिनेशन बना रहेगा। जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर देंगे। लोगों का भी धन्यवाद करेंगे कि उनके सहयोग के बिना इस तरह की सफलता मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles